Posts

याद शहर

दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्ते अक्सर इसलिए टूट जाते है क्योंकि हमे जिनसे शिकायत होती है, हम उनकी बात कभी सुनना ही नही चाहते और ये आधी आधी नफ़रतें रिशतों को पूरा मार देती है।   ...

मेरी माँ

Image
बचपन की कुछ बातें याद हैं मुझे, याद है मेरी माँ का वो आशाओं से भरा चेहरा सपनों से भरी वो आँखें जिससे उन्होंने कितनी उम्मीदों को पाला था रातों को जाग - जागकर  । माँ का वो शांत सा चेहरा याद है मुझे मेरे लिए देर तक माँ का खाने पर इंतज़ार करना और अपने हिस्से की मिठाई मुझे दे देना । मेरे लिए मंदिरो में जाकर देवी - देवताओं से मन्नतें मांगना लेकिन मेरी माँ शायद यह नहीं जानती कि इस युग में जहाँ हर चीज़ दौलत की तराज़ू पर तौली जाती है बड़े बड़े चढ़ाओ वालो की मन्नतें पूरी होती है वहां तेरी ये पवित्र मन्नतें किसी भारी चढ़ावे के नीचे दबकर दम तोड़ देगी।

एक एहसास 2

सुलझी हुई थी जुल्फ़े, मैं चाह कर भी न उलझ पाया, तुम वो कविता हो मेरी, जिसे मैं खुद न समझ पाया।

उम्मीद

रोज़ सूरज निकलता है अपनी रोशनी और नयी उम्मीदों के साथ, मैं भी निकलूँगा कल एक नयी रोशनी और उम्मीद के साथ।

सोच

उड़ते थे आसमाँ में खुल के एक पंछी की तरह, पर तेरी यादों ने कहाँ , मुझसे दूर तू जाएगा कहा।

तम्मना

कहा आ गये हम ये हमको न पता चला, सोचते थे तेरी दुनिया में बस जायंगे पर तेरी तो दुनिया ही बदल गयी |

एक एहसास

एक समंदर है की कुछ नहीं  बोलता, एक दरिया है जो सब कुछ बोल देता है । लाख छुपाओ तुम सारी बातें मुझसे, खामोसी तुम्हारे सारे राज़ खोल देता है॥